बैठक मे किसान नेता ने मांगी अपनी मागे
लखीमपुर खीरी Sep 27, 2026 at 06:25 PM , 3गोला गोकर्णनाथ खीरी,
सहकारी गन्ना विकास समिति गोला गोकर्णनाथ की सामान्य बैठक में प्रस्ताव पारित करने के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के डेलीगेटो द्वारा निम्नलिखित प्रस्ताव गन्ना विकास समिति अध्यक्ष / सचिव गन्ना विकास समिति को लिखित रूप से दिया गया.
1 चीनी मिल चालू होने से पहले बजाज ग्रुप संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान करें और आगामी पेराई सत्र में 14 दिन के अंदर में नगद भुगतान किया जाए. अगर भुगतान नहीं होता है तो किसान अपना गन्ना खेतों में खड़ा रखेंगे बजाज ग्रुप को सप्लाई नहीं करेंगे कोल्हू और क्रेशर पर नगद बिक्री करेंगे. अगर सरकार हमारा भुगतान नहीं दिला पाती तो बजाज ग्रुप को गन्ना लूट करने के लिए हमारे क्षेत्र का आवंटन क्यों किया जा रहा.
2 जिन किसानों ने अपना आवेदन जमा कर 30 वर्ष पुराना विलंब भुगतान पर ब्याज मांगा है उन किसानों को बकाया गन्ना ब्याज का हिसाब अति शीघ्र दिया जाए.
3 चीनी मिल चालू होने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य महंगी लागत और महंगी चीनी को देखते हुए कम से कम ₹600 प्रति कुंतल घोषित करें।
इस मौके पर डेलीगेट अभिषेक मिश्रा,अरुणा देवी, शारदा प्रसाद मौर्य, शब्बीर अली, आशीष कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा आदि शामिल रहे,






_page-0001.jpg)
























Comments