नवागत कोतवाली प्रभारी ने की पत्रकारों के साथ बैठक

लखीमपुर खीरी , 3

धौरहरा खीरी। रविवार दोपहर एक बजे नवागत कोतवाली प्रभारी ने पत्रकारों संग बैठक करके आवश्यक सहयोग करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक ने मौजूद पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया और सहयोग करने को कहा।
जानकारी के अनुसार सन 2000 बैच में भर्ती हुए सब इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह इससे पहले बाराबंकी,लखनऊ, उन्नाव जिलो में सर्विस करने के उपरांत लखीमपुर-खीरी में ज्वाइनिंग के बाद पहली पोस्टिंग खीरी थाने में हुई व बीती 19 सितम्बर 26 को धौरहरा कोतवाली में तैनाती हुई।बैठक में सभी से समाज हित में आवश्यक सहयोग करने की बात कही।इस दौरान हिन्दुस्तान से प्रदीप दिक्षित व सदन शुक्ला, राष्ट्रीय स्वरूप से मनोज मिश्रा, दैनिक भास्कर से शोभित श्रीवास्तव, सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top