लखनऊ जोन एडीजी के आदेश बेअसर , गैर जनपद तबादले के बावजूद अजान चौकी नहीं छोड़ रहे राजू वर्मा दीवान,

लखीमपुर खीरी , 3

गोला गोकर्णनाथ खीरी, थाना हैदराबाद की पुलिस चौकी अजान में तैनात दीवान (हेड कांस्टेबल) राजू वर्मा को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन द्वारा करीब सात माह पूर्व राजू वर्मा का स्थानांतरण गैर जनपद अयोध्या परिक्षेत्र के लिए किया जा चुका है, इसके बावजूद वह अब भी अजान चौकी में ही तैनात हैं और ड्यूटी कर रहे हैं।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि राजू वर्मा को लखीमपुर जनपद में तैनात हुए 10 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। नियमानुसार एक जनपद में निर्धारित अवधि पूर्ण करने के बाद पुलिसकर्मी का गैर जनपद स्थानांतरण किया जाता है, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे। आरोप है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद उन्होंने नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन नहीं किया।

गौरतलब है कि थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा हाल में की गई गिरफ्तारियों और दबिश की कार्रवाइयों में जारी प्रेस नोटों में भी हेड कांस्टेबल राजू वर्मा का नाम अजान चौकी, थाना हैदराबाद की टीम में शामिल दिखा है। इससे स्पष्ट होता है कि वह वर्तमान में भी इसी क्षेत्र में

Related Articles

Comments

Back to Top