पालिकाध्यक्ष ने जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की,
लखीमपुर खीरी Sep 25, 2026 at 06:55 PM , 2गोला गोकर्णनाथ खीरी, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में प्रमुख पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अलीगंज रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय मार्केट में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का दर्शन और अंत्योदय का दृष्टिकोण समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर केंद्रित था। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आज केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनकल्याण और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही हैं।
भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान भारतीय विचारक, दार्शनिक, समाज सुधारक एवं भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापकों में प्रमुख थे। उन्होंने कुछ समय गोला में रहकर संगठन के कार्य को भी आगे बढ़ाया था।
अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। अल्पायु में ही माता-पिता का निधन हो जाने के बाद उनका पालन-पोषण उनके नाना के घर हुआ। 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय (वर्तमान दीनदयाल उपाध्याय नगर) में उनका निधन हुआ।
इस अवसर पर नगर महामंत्री धीरज बाजपेई, नगर महामंत्री राजेश राठौर, नगर उपाध्यक्ष रामजी रस्तोगी, रेखा मिश्रा, नगर मंत्री राहुल वाल्मीकि, नामित सभासद गीता विश्वकर्मा, आईटी संयोजक सुमित सक्सेना, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments