चौकी क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर एसपी सख्त,अजान चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर,
लखीमपुर खीरी Sep 25, 2026 at 06:57 PM , 2चोरी व दुष्कर्म की वारदातों से नाराज एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने की कार्रवाई, नए प्रभारी पर टिकी निगाहें,
गोला गोकर्णनाथ खीरी, थाना हैदराबाद की अजान चौकी क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने गुरुवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने अजान चौकी इंचार्ज अशोक सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार अजान चौकी प्रभारी शुरुआत से ही विवादों में घिरे रहे हैं। अजान मार्केट में दुकान में आग लगने की घटना के बाद से ही उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद चौकी क्षेत्र के कई गांवों में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती गईं। 21 सितंबर को 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले के बाद ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ गया था।
मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने क्षेत्र के अपराध नियंत्रण की समीक्षा की, इसी आधार पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को अनुशासनात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
अब सभी की निगाहें नए चौकी इंचार्ज की तैनाती पर टिकी हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नए प्रभारी के आने के बाद क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ेगी, आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments