कर्जे की चेक के भुगतान में अब 10% मांगने का आरोप पीड़ित किसान ने सुनाई अपनी व्यथा

लखीमपुर खीरी , 10

(हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। जिला सहकारी बैंक सुंदरवल में किसानों को नगद भुगतान पाने के लिए जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अब खुलेआम 10% नगद लेकर किसानों का भुगतान करते हैं जैसा कि विकासखंड फूलबेहड़ के मौजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति सुंदरवाल से कर्जे की फाइल के पास कराकर पीड़ित किसान दीनदयाल पुत्र बनवारी सिसौरा खमरिया ने बैंक प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए बताया कि मैं अपना कर्जे की चेक का भुगतान लेने हेतु जिला सहकारी बैंक सुंदरवल गया और शाखा प्रबंधक नवनीत यादव को भुगतान के लिए चेक काट करके दी तब उन्होंने बताया कि आज नहीं कल आना उसके बाद मैंने शाखा प्रबंधक नवनीत यादव से अनुरोध किया कि आप हमारा भुगतान कर दीजिए तब उन्होंने कहा कि जो हमारा कमिशन है वह हमें पहले दे दीजिएगा तब मैं भुगतान करूंगा तब मैंने कहा कि आप जो हमारा पेमेंट करेंगे उसी से जो पहले वाले शाखा प्रबंधक 7% लेते थे वही आप काट लेना तब शाखा प्रबंधक ने कहा कि हमें 10% चाहिए तब मैं भुगतान करूंगा तब मैंने कमीशन देने से मना किया तो मेरी चेक को बाहर फेंक दिया और कहा कि आप जाइए आपको कर्ज नहीं दिया जाएगा आप ज्यादा नेतागिरी करते हो इस तरीके से किसानों का शोषण जिला सहकारी बैंक सुंदरवल में खुलेआम किया जा रहा है तथा कोई भी जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को उठाना मुनासिब नहीं समझते, वह मैनेजर साहब की चाय में ही खुश रहते हैं किसान चाहे लूट जाए चाहे भगाया जाए या किसी भी प्रकार से सताया जाए उसके सुनने वाला कोई नहीं है।

Related Articles

Comments

Back to Top