*पलिया के व्यापारियों ने ली बढ़ चढ़कर सदस्यता दो हजार का आंकड़ा पार।*
लखीमपुर खीरी Sep 23, 2026 at 06:05 PM , 2*पलिया कलाँ।* नगर व्यापार मंडल कंछल गुट पलिया के सदस्यता अभियान को व्यापारियों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। अब तक 2026 व्यापारी साथी संगठन से जुड़ चुके हैं, जो व्यापारियों के विश्वास, एकता और संगठन की मजबूती का प्रमाण है।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने सभी सम्मानित व्यापारी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संख्या केवल सदस्यता का आंकड़ा नहीं, बल्कि व्यापारियों के विश्वास और संगठन के प्रति उनके अपनत्व की पहचान है। 2000 सदस्यता का लक्ष्य पार करना पूरे व्यापारी समाज की उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में नगर व्यापार मंडल ने व्यापारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ व्यापारियों की समस्याओं को उठाने तथा उनके सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने का प्रयास किया है।
अध्यक्ष ने बताया कि नगर व्यापार मंडल के आगामी चुनाव की दिशा में वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन व्यापारी साथियों की अभी तक सदस्यता नहीं हो पाई है, उनसे अपील है कि वे शीघ्र अपनी सदस्यता अवश्य बनवाएं।
जो भी व्यापारी साथी सदस्य बनने से छूट गए हैं, वे अध्यक्ष गौरव गुप्ता के प्रतिष्ठान राजेश ज्वैलर्स, सब्जी मंडी अथवा महामंत्री जसवीर फ्लोरा के प्रतिष्ठान जगत केवल नेटवर्क, शेर सिंह चौराहा पर पहुंचकर अपनी सदस्यता बनवा सकते हैं, ताकि वे भी संगठन के सदस्य बनकर आगामी चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
उन्होंने बताया कि सदस्य बनने के बाद व्यापारी साथी आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ-साथ प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़ सकते हैं।
महामंत्री जसवीर फ्लोरा एवं कोषाध्यक्ष श्याम आनंद सहित पूरी कार्यकारिणी ने सभी व्यापारी साथियों से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
नगर व्यापार मंडल का संकल्प है—व्यापारी हित, व्यापारी एकता और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना। व्यापारी हित में सदैव आपकी सेवा में तत्पर—नगर व्यापार मंडल पलिया कलां खीरी






_page-0001.jpg)
























Comments