नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं नगरवासियों की समस्याएं
लखीमपुर खीरी Sep 23, 2026 at 05:55 PM , 2लखीमपुर-खीरी।नगर पालिका परिषद, लखीमपुर-खीरी में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
निर्माण विभाग 8 शिकायतें,श्वेता शर्मा मोहल्ला नई बस्ती नाली क्रॉस बनवाने के संबंध में।राकेश कुमार मिश्रा, मोहल्ला सिकटिहा नाली एवं क्रॉस बनवाने तथा अशोक मिश्रा के निकट एवं अमित पांडे के मकान के सामने नाली क्रॉस बनवाने के संबंध में।अनिल कुमार, मोहल्ला पटेल नगर गुरु नानक नहर के निकट तथा रणधीर पटेल के निकट सड़क बनवाने के संबंध में।ऋषिकांत विश्वकर्मा, मोहल्ला शिव कॉलोनी क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नाली का पुनर्निर्माण कराए जाने के संबंध में।वेद प्रकाश, मोहल्ला पटेल नगर मकान के निकट गड्ढे में पत्थर डलवाने के संबंध में।अनिल कुमार, मोहल्ला पटेल नगर नाली एवं इंटरलॉकिंग बनवाने के संबंध में।मीनू गुप्ता, कन्या चौराहा के निकट पुलिया का निर्माण कराए जाने के संबंध में।संदीप वर्मा, मोहल्ला शिव कॉलोनी इंटरलॉकिंग लगवाने के संबंध में।
जलकल विभाग 5 शिकायतें, अजय सिंह, मोहल्ला बहादुर नगर वाटर सप्लाई ठीक करवाने के संबंध में,समीम मोहल्ला ईदगाह पानी की सप्लाई ठीक करवाने के संबंध में।अनिल कुमार,मोहल्ला पटेल नगर जल जीवन मिशन से संबंधित शिकायत।प्रिया, पंजाबी कॉलोनी पाइपलाइन लीकेज ठीक करवाने के संबंध में,सुहैल अहमद, मोहल्ला शमशेर नगर, बस स्टेशन पानी की सप्लाई सही करवाने के संबंध में।
साफ सफाई विभाग 3 शिकायतें,आवास विकास कॉलोनी नाली की सफाई करवाने के संबंध में।वेद प्रकाश पटेल नगर सफाई करवाने के संबंध में।प्रदीप जायसवाल, टीचर्स कॉलोनी नाली की सफाई करवाने के संबंध में।
अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें 2 शिकायतें,कामिनी श्रीवास्तव शांति नगर गढ़ी रोड नाली पर अतिक्रमण हटाने के संबंध में।लक्ष्मी तिवारी,काशीराम आवास आश्रम दिलवाने के संबंध में।
लाइट विभाग 1 शिकायत,अनिल कुमार, मोहल्ला पटेल नगर प्रकाश व्यवस्था सही कराने के संबंध में।
जनसुनवाई में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं।जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरणों की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराना हमारी प्राथमिकता है। नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर जेई (सिविल) समरा सईद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विशाल शुक्ला, निर्माण लिपिक यतेंद्र बहादुर, जलकल लिपिक अभय सक्सेना तथा सर्वेयर अमित सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments