मच्छरों के आतंक से कराह रहा कस्बा कुकरा,चोक नालियां और बदबूदार पानी दे रहे गंभीर बीमारियों को न्योता

लखीमपुर खीरी , 2

बाँकेगंज खीरी।कस्बा कुकरा में इन दिनों मच्छरों का भयंकर आतंक व्याप्त है। मच्छरों के बेतहाशा प्रकोप के कारण क्षेत्र में बुखार, मलेरिया, नजला, टाइफाइड, डेंगू, टीबी और दिमागी बुखार जैसी तमाम घातक बीमारियों ने अपने पांव पसार लिए हैं, जिससे स्थानीय निवासी दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।​कस्बे के प्रमुख मार्गों पर बने पक्के नाले और नालियां   चौक हो  जान से नालियों का बदबूदार और गंदा पानी सड़कों व आसपास जमा हो जाने से मच्छरों का साम्राज्य कायम हो गया है। हैरानी की बात यह है कि संक्रामक बीमारियों के इस बढ़ते खतरे के बावजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं।
​कस्बे के चमन चौराहे से इंडियन बैंक जाने वाले अत्यंत खस्ताहाल मार्ग पर रहने वाले निवासियों—अनीस, राशिद, चुन्ना, हकीकुद्दीन, राजू, अकील, कल्लू, सगीरुद्दीन, शमशाद, उपदीप, रामचंदर, शौरभ मिश्रा, अमित मिश्रा, गौरव मिश्रा आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि नालियों में जमा मल-मूत्र और गंदे पानी की 'तली-झाड़' सफाई कराने तथा नियमित कीटनाशक छिड़काव के लिए प्रधान प्रतिनिधि से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।मेरे संज्ञान में आया है। जल्द ही कस्बा कुकरा की प्रत्येक नाली की तली-झाड़ सफाई कराने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, आमजन को इन भयावह बीमारियों से निजात दिलाने के लिए पूरे कस्बे में कीटनाशक व फागिंग का छिड़काव कराया जाएगा।मोहम्मद आरिफ खान एडीओ पंचायत बांकेगंज खीरी।

Related Articles

Comments

Back to Top