बच्चों के सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन
लखीमपुर खीरी Sep 22, 2026 at 06:25 PM , 1ओयल खीरी।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री दुर्गे शिशु विद्या मंदिर, ओयल में 'बच्चों के सपनों का भारत' विषय पर एक भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी 'विकसित भारत संकल्प' के तहत आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने 2047 के समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की परिकल्पना को अपनी कला के माध्यम से कैनवास पर उकेरा।प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया, अंतरिक्ष विज्ञान (इसरो), महिला सशक्तिकरण, उन्नत कृषि तकनीक और स्वच्छता अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया। कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं ने अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा व नवाचार का शानदार परिचय दिया।छात्रों द्वारा बनाई गई चित्रकला ने न केवल उनमें देशप्रेम की भावना को गहरा किया, बल्कि प्रदर्शनी देखने आए लोगों को भी भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति आशावान और प्रेरित किया।इस अवसर पर मंडल बेहजम प्रभारी राम नरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष शर्मा प्रजापति, उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया, जीतांशु सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सुशील कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश श्रीवास्तव सहित समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments