26 नंबर पुल पर तेंदुए का हमला, 55 वर्षीय महिला ने डंडे से खदेड़ा इलाके में दहशत
लखीमपुर खीरी Sep 22, 2026 at 06:30 PM , 1लखीमपुर खीरी: जनपद के खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस पिकेट अमृतागंज के पास 26 नंबर पुल पर एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान एक 55 वर्षीय महिला ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए लाठी-डंडे से तेंदुए को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम अंबरसोत की रहने वाली रामरानी (55 वर्ष) पत्नी ओमकार, मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे गांव के बाहर अपनी बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान जंगल से निकले एक तेंदुए ने अचानक उनकी एक बकरी पर जानलेवा हमला बोल दिया। तेंदुए के इस हिंसक हमले में बकरी की मौके पर ही मौत हो गई।अपनी आँखों के सामने बकरी पर हमला होते देख रामरानी बिल्कुल नहीं घबराईं। उन्होंने तुरंत हिम्मत दिखाई और शोर मचाते हुए अपने हाथ में लिए डंडे से तेंदुए पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। महिला के इस आक्रामक रूप और शोरशराबे से घबराकर तेंदुआ अपनी शिकार की हुई बकरी को वहीं छोड़कर वापस जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही थाना खीरी के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।इस घटना के बाद से मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में तेंदुए को लेकर गहरी दहशत का माहौल है। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि शाम या अंधेरा होने के समय खेतों और जंगल के किनारों पर अकेले बिल्कुल न जाएं।जब तक वन विभाग की टीम तेंदुए को पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर लेती, तब तक समूह में रहें और अत्यधिक सतर्कता बरतें।






_page-0001.jpg)
























Comments