सनशाइन हॉस्पिटल नें कपरहा में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प,
लखीमपुर खीरी Sep 22, 2026 at 06:22 PM , 3गांव स्तर पर स्वास्थ्य लाभ पहचाना है मिशन - डॉ कौशल वर्मा,
गोला गोकर्णनाथ खीरी, सुदूर आंचल के जरूरत मंद लोगों को गांव स्तर पर स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से कपरहा में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक आर्थोपेडिक सर्जन एवं भाजपा नेता डॉ कौशल नें किया है। जिसमें डॉक्टर संजय कुमार एमबीबीएस,जनरल मेडिसिन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ एवं डॉ अमन वर्मा व हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा। कैंप में क्षेत्र के ग्राम कोटवारा,नौगंवा,देवकली,देवरिया,जड़ौरा आदि गांवो के दो सौ से अधिक जरूरतमंद मरीजों नें निःशुल्क जांच व दवाएं प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है।आर,बी,एस जांच, न्यूरोपैथी जांच, यूरिक एसिड,शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क की गई हैं। डॉक्टर कौशल वर्मा ने बताया कि जरूरतमंद पीड़ित मानव की सेवा ही उनका धर्म है। हॉस्पिटल की तरफ से लखीमपुर सीतापुर पीलीभीत बरेली जनपदों में सैकड़ो निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाए जा चुके हैं। यह आयोजन वर्षों से अनवरत जारी है।जिनमें हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ पा चुके हैं। वहीं कई जरूरतमंदों को विभिन्न प्रकार के विकलांग उपकरण भी निःशुल्क दिए जा चुके हैं।इसके अलावा प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना,बच्चों नगदी एवं पाठ्य सामग्री देना,गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद एवं उपहार देना भी शामिल है। बाढ़ की आपदा व अग्निपीड़ितों को मदद पहचाना उनका सेवा मिशन बना चुका है। गोला इलाके के सैकड़ो गांवों के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य लाभ पहुचाने के उद्देश्य से कैम्प लगाने का अभियान जारी है।






_page-0001.jpg)
























Comments