छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन सम्मेलन
लखीमपुर खीरी Sep 21, 2026 at 05:58 PM , 2सम्मेलन में देश के कोने-कोने से व नेपाल सहित तिकुनिया से भी पहुंचे लोग
तिकुनिया (लखीमपुर) : अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन का 32 वाँ महासम्मेलन छत्तीसगढ़ के दुर्ग में धूमधाम से मनाया गया। सम्मेलन में देश के कोने-कोने से व नेपाल सहित तिकुनिया के भी श्रद्धालु भाग लेने पहुंचे।
अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था के संस्थापक जैन मुनि नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉक्टर मणिभद्र मुनि जी महाराज ने सम्मेलन के माध्यम से लोगों को एकता का संदेश दिया। दुर्ग महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत पेश किया गया। सम्मेलन में हैदराबाद, दिल्ली, पुणे, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश व नेपाल, तिकुनिया सहित कई जगहों के सैकड़ो श्रद्धालु सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। दूर-दूर से आए मानव मिलन सम्मेलन के सभी पदाधिकारी का संगठन की तरफ से सम्मान भी किया गया। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रवण संघ दुर्ग के प्रवीण श्रीश्रीमाल, धर्मचंद लोहढा,निर्मल बाफना, निर्मल जी रतन बोरा, बसंत जी बोरा, अशोक रतन बोहरा, अक्षय सुराणा, जिनेश वेद, अजय नहर, केवल छाजेड़, प्रचार मंत्री नवीन सचेती आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत जैन मुनि पुनीत जी महाराज ने भजन गाकर की। अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन सम्मेलन की तरफ से रात्रि के समय भजन संध्या का भी कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुंबई माया नगरी से आए गायक मनोरंजन झा, गायिका जमुना शर्मा मैं माहौल भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या कार्यक्रम का संचालन महावीर जैन ने किया। कार्यक्रम में अभय कोटेजा, सावित्री शर्मा, दिनेश कुमार जैन, सिद्धम जैन, कुसुम जैन, मंजू जैन, राजेश जैन, लक्ष्मी पौडेल, नारायण पौडेल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था के संस्थापक जैन मुनि राष्ट्र संत नेपाल केसरी डॉक्टर मणिभद्र मुनि जी महाराज ने दुर्ग मानव मिलन का भी गठन किया। जिसमें सुशील रुडवाल को अध्यक्ष, राजेश कोटेजा को महामंत्री बनाया गया है। जैन मुनि ने नवनिर्वाचित दोनों पदाधिकारी से कमेटी का विस्तार करने का निर्देश दिया है। पुणे से आए श्रद्धालुओं ने अगला चातुर्मास देने की विनती की।
मानव मिलन की पहचान शिक्षा सेवा स्वास्थ्य
तिकुनिया : मानव मिलन तिकुनिया अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा सेवा व स्वास्थ्य है। जरूरतमंद को शिक्षा व स्वास्थ्य देना सेवा करना संगठन की ताकत है। आज पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने बड़ी पहचान बना ली है। 32 वर्ष पूर्व संगठन की शुरुआत पुणे से की गई थी। भारत के साथ-साथ नेपाल में भी इसकी कई इकाइयां है। मानव मिलन कई समाजसेवी कार्य करते रहता है।






_page-0001.jpg)
























Comments