जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेयी 'जिरियाट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया' की फेलोशिप से सम्मानित
लखीमपुर खीरी Sep 21, 2026 at 06:05 PM , 3लखीमपुर खीरी। जिला चिकित्सालय में तैनात जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेयी को कोलकाता में आयोजित 22वीं अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ऑन जिरियाट्रिक्स एंड जेरोंटोलॉजी में 'जिरियाट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। उनके इस सम्मान से जिले का गौरव बढ़ा है और स्थानीय चिकित्सकों सहित गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मिला मेडल और प्रशस्ति पत्र
कोलकाता में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के कई जाने-माने चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। इस गरिमामयी समारोह में जिरियाट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. सी.के. मैती ने डॉ. शिखर बाजपेयी को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें फेलोशिप से सम्मानित किया।फियर ऑफ फॉल सिंड्रोम" पर दिया महत्वपूर्ण वक्तव्यइस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. बाजपेयी ने बुजुर्गों से जुड़ी एक अहम स्वास्थ्य समस्या "फियर ऑफ फॉल सिंड्रोम इन द एल्डरली" (बुजुर्गों में गिरने का डर) विषय पर अपना महत्वपूर्ण वक्तव्य भी प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा गया।
चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस चिकित्सा सम्मेलन में जनपद के चिकित्सक को मिले इस बड़े सम्मान के बाद जिले में खुशी का माहौल है। डॉ. शिखर बाजपेयी की इस विशेष उपलब्धि पर साथी चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






_page-0001.jpg)
























Comments