बिजुआ में हुई ऐप्जा की बैठक, राहुल नयन मिश्र बने जिला महासचिव
लखीमपुर खीरी Sep 20, 2026 at 05:50 PM , 2*24-25 सितंबर को मथुरा में जुटेगा पत्रकारों का महाकुंभ, ऐप्जा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर हुई चर्चा*
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। ऐप्जा (ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) की एक महत्वपूर्ण बैठक बिजुआ में संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार के साथ ही 24-25 सितंबर को मथुरा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ऐप्जा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने पत्रकार राहुल नयन मिश्र को लखीमपुर खीरी का जिला महासचिव मनोनीत करने की आधिकारिक घोषणा की। अनुराग सारथी ने कहा कि राहुल नयन मिश्र लंबे समय से निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन जिले के पत्रकारों को एकजुट कर उनके अधिकारों के लिए और मजबूती से कार्य करेगा।
जिला महासचिव की नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल नयन मिश्र ने संगठन के शीर्ष व प्रांतीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ हमेशा तत्पर रहेंगे। उनके मनोनयन पर रामनिवास मिश्र, दीपक पांडेय, अजीत गुप्ता, हरीश मौर्या, अतीश त्रिवेदी, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, सोनू, सुशील गुप्ता, विकास वर्मा, धीरज सोनी, विनोद व प्रेम यादव समेत कई पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी।
मथुरा अधिवेशन पर चर्चा करते हुए चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने बताया कि इस राष्ट्रीय समागम में देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया के समक्ष वर्तमान चुनौतियां और डिजिटल पत्रकारिता के भविष्य जैसे अहम विषयों पर गंभीर मंथन होगा। अंत में जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने जिले के सभी पत्रकार साथियों से मथुरा पहुंचकर अधिवेशन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आह्वान किया।






_page-0001.jpg)
























Comments