सनशाइन हॉस्पिटल नें जीयनपुर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प, जरूरत मंद लोग उठाए स्वास्थ्य लाभ- डॉ कौशल वर्मा,
लखीमपुर खीरी Sep 20, 2026 at 05:52 PM , 1गोला गोकर्णनाथ खीरी, जरूरत मंद लोगों को गांव स्तर पर स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से लन्दनपुर ग्रंट के ग्राम जीयनपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक आर्थोपेडिक सर्जन एवं भाजपा नेता डॉ कौशल नें किया है। जिसमें डॉक्टर संजय कुमार एमबीबीएस,जनरल मेडिसिन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ एवं डॉ अमन वर्मा व हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा। कैंप में क्षेत्र के ग्राम पन्नापुर, लीलापुर,रम्मापुर,तेजापुर,
बाकरगंज, झाऊपुर,भदहैंया आदि गांवो के 300 सौ से अधिक जरूरतमंद मरीजों नें निःशुल्क जांच व दवाएं प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ उठाया है। हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा की जांच, आर,बी,एस जांच, न्यूरोपैथी जांच, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क की गई हैं। डॉक्टर कौशल वर्मा ने बताया कि जरूरतमंद पीड़ित मानव की सेवा ही उनका धर्म है। हॉस्पिटल की तरफ से लखीमपुर सीतापुर पीलीभीत बरेली जनपदों में सैकड़ो निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाए जा चुके हैं। यह आयोजन वर्षों से अनवरत जारी है।जिनमें हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ पा चुके हैं। वहीं कई जरूरतमंदों को विभिन्न प्रकार के विकलांग उपकरण भी निःशुल्क दिए जा चुके हैं।इसके अलावा प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना,बच्चों नगदी एवं पाठ्य सामग्री देना,गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद एवं उपहार देना भी शामिल है। बाढ़ की आपदा व अग्निपीड़ितों को मदद पहचाना उनका सेवा मिशन बना चुका है। गोला इलाके के सैकड़ो गांव के हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने के उद्देश्य से कैम्प लगाने का अभियान जारी रहेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments