20 दिनों से ठप जलापूर्ति, ग्रामीणों के लिए शोपीस बनी पानी की टंकी
लखीमपुर खीरी Sep 20, 2026 at 01:20 PM , 3लाखों खर्च होने के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी, गंदा पानी इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। निघासन विकासखंड की ग्राम पंचायत बथुआ में जल जीवन मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए शोपीस बनकर रह गई है। गांव में पिछले करीब 20 दिनों से पानी की सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीणों को साफ पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोग मजबूरी में गंदा पानी इस्तेमाल कर रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी और पाइपलाइन की व्यवस्था इस उद्देश्य से बनाई गई थी कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच सके। लेकिन, करीब 20 दिनों से जलापूर्ति ठप होने के कारण योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने गांव में पानी की व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नियमित रूप से साफ पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। लंबे समय से सप्लाई बंद रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
ग्रामीणों ने जलापूर्ति बहाल किए जाने की आवश्यकता जताई है, ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल सके और योजना का उद्देश्य पूरा हो सके।
अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी गांव में ठप पड़ी जलापूर्ति को बहाल करने के लिए कब तक कदम उठाएंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments