'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष के साथ श्रद्धा और उल्लास से मनाया पर्व शोभायात्रा में झूमे भक्त
लखीमपुर खीरी Sep 19, 2026 at 08:55 PM , 8पलिया कलां खीरी । पलिया नगर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पलिया के राम जानकी मंदिर में स्थापित गणपति बप्पा की पूजा बहुत ही धूमधाम से शारदा में विसर्जन के साथ संपन्न हुई!
पूजा विसर्जन में शामिल होकर विधानसभा की सम्मानित जनता
की खुशहाली की मंगलकामना की! रवि भैया ने कहा कि श्री गणेश की कृपा हमारे सभी सम्मानित 137 विधानसभा पलिया निवासियों पर सदैव बनी रहे इन्ही मंगलमय शुभकामनाओं के साथ आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया और ट्रैक्टर-ट्रालियों पर विराजमान किया।
इसके बाद गाजे-बाजे के साथ गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमाओं को शारदा नदी के तट पर ले जाकर विधि-विधान से विसर्जित किया गया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे रास्ते 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सजी गणेश प्रतिमाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
शारदा नदी के तट पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments