लेखपालों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

लखीमपुर खीरी , 5

धौरहरा खीरी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनरतले शनिवार को तहसील में कार्यरत लेखपालों ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धौरहरा को मंत्री योगेश भार्गव ने सौंपा। ज्ञापन में संघ की लम्बित व न्यायोचित मांगों का जिक्र किया गया।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले धौरहरा तहसील में तैनात लेखपालों ने शनिवार को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धौरहरा राशि कृष्णा को सौंपा। ज्ञापन में अन्तर्मंडलीय स्थानान्तरण,चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने,चयन वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम एवं प्रमाण पत्र घोषित किए जाने, भत्तों में वृद्धि,भूलेख व अन्य सहायक पटलों से संबंध लेखपालों को अवमुक्त करने, ग्राम सचिवालय में बिना आधार भूत सुविधाएं सुरक्षा व्यवस्था भत्ता बढ़ोतरी के लेखपालों का रोस्टर लगाए, प्रारम्भिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे व वेतन विसंगति दूर करने,टेक्निकल पद घोषित करने जैसी मांगों को लेकर मंत्री योगेश भार्गव के नेतृत्व में दर्जनों लेखपालों ने सौपा। ज्ञापन को एसडीएम राशी कृष्णा ने मुख्य सचिव उत्तर को भेजने की बात कही।

Related Articles

Comments

Back to Top