राजनैतिक दलों का केंद्र बना धौरहरा विधानसभा का सिसैया खुर्द
लखीमपुर खीरी Sep 19, 2026 at 07:13 PM , 5(मनोज मिश्र/केके शुक्ला)
लोधी संगठन,कांग्रेस व सपा का डेलीगेशन पहुंचा सिसैया खुर्द
धौरहरा खीरी। विधानसभा धौरहरा क्षेत्र के सिसैया खुर्द में हुए बवाल में राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं।पिछले एक हफ्ते से विधानसभा क्षेत्र का ग्राम सिसैया खुर्द राजनैतिक दलों के लिए वरदान साबित हो रहा है। गुरुवार को लोधी राजपूत कल्याण महासभा के बाद शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल व शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल पीड़ितों से मिलकर हालातों को समझा।इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसपी के निर्देश पर तीन थानों का पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते पूर्व सिसैया खुर्द गांव में सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता आवास,शौचालय, सड़कों सहित अन्य विकास कार्य न होने के चलते ग्रामीणों ने प्रधान व विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। ग्रामीणों का कहना है इसी वीडियो को लेकर इसी पुलिस गांव में पहुंच कर ग्रामीणों को मारा पीटा था।ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में प्रधान पति भग्गू खां व वर्तमान विधायक विनोद शंकर अवस्थी के कहने पर बीती 14 सितंबर को हुई पुलिसिया कार्रवाई से दर्जनों लोगों को चोटे आई। दुबारा पुनः वीडियो शोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो का संज्ञान लेकर लोधी राजपूत कल्याण महासभा के सैकड़ों पदाधिकारियों ने गांव में सभा करके पूरा मामला विधायक के सर फोड़ दिया।शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में गांव पहुचा, समाजवादी पार्टी के मुखिया के निर्देश पर शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष राम पाल यादव के नेतृत्व में खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा सांसद आनन्द भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा, पूर्व विधायक शमसेर बहादुर सिंह,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे नीलू चौधरी, ब्लाक प्रमुख इन्द्रेश चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने पीड़ितों से मिलकर हालात समझें।इस मामले में जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौपी जाएगी।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी के निर्देश पर खमरिया, ईसानगर, धौरहरा थाने की पुलिस गांव में मौजूद रही।
वहीं शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ता सिसैया खुर्द पहुंच कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के कार्यावाही की मांग की।






_page-0001.jpg)
























Comments