लखीमपुर में 20 सितंबर को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 7

गोला रोड के न्यू श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में लगेगा फ्री हेल्थ कैंप, 5 लाख तक मुफ्त इलाज का मिलेगा लाभ

लखीमपुर वासियों के लिए खुशखबरी! रविवार को सभी रोगों की निःशुल्क जांच करेंगे डॉ. योगेश वर्मा

न्यू श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल दे रहा सेहत का तोहफा, रविवार को फ्री कैंप

आयुष्मान योजना के साथ फ्री कैंप का दोहरा लाभ, लखीमपुर में उमड़ेगी मरीजों की भीड़


लखीमपुर-खीरी।जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के गोला रोड स्थित प्रतिष्ठित न्यू श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल द्वारा एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 20 सितंबर 2026, दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हॉस्पिटल परिसर में लगाया जाएगा न्यू श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार शिविर में जिले के प्रसिद्ध जनरल फिजिशियन एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. योगेश वर्मा अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. वर्मा द्वारा शिविर में आने वाले सभी मरीजों की निःशुल्क जांच व परामर्श किया जाएगा।
गौरतलब है कि बदलते मौसम में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायराइड, पेट व लीवर संबंधी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल ने यह पहल की है ताकि गरीब व जरूरतमंद लोगों को समय पर सही इलाज मिल सके।

शिविर में इन रोगों की होगी विशेष जांच!


शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा डायबिटीज, बीपी, शुगर, पाचन तंत्र, हृदय रोग, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, जोड़ों व घुटनों के दर्द, गैस्ट्रिक, एसिडिटी, थायराइड, लीवर की समस्या सहित सभी सामान्य रोगों की जांच व उचित परामर्श दिया जाएगा।

आयुष्मान योजना का भी मिलेगा लाभ!

हॉस्पिटल में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज व ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। पात्र मरीज अपना आयुष्मान कार्ड लाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
न्यू श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, गोला रोड, लखीमपुर खीरी प्रबंधन ने जिले वासियों से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और समय से पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं।

Related Articles

Comments

Back to Top