सपा प्रदेश अध्यक्ष का 24 सितंबर को लखीमपुर खीरी दौरा,आस्था मैरिज लॉन साड़ा में होगा भव्य स्वागत
लखीमपुर खीरी Sep 19, 2026 at 06:30 PM , 8140 श्रीनगर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता स्वागत के लिए रहेगें मौजूद
लखीमपुर खीरी।140 श्रीनगर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के संगठन को धार देने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष आगामी 24 सितंबर 2026 को लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनका मुख्य कार्यक्रम स्थान आस्था मैरिज लॉन साड़ा में संपन्न होगा।प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के इस खीरी आगमन को लेकर स्थानीय सपा खेमे में हलचल तेज हो गई है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने बैठकें शुरू कर दी हैं। आस्था मैरिज लॉन में होने वाले इस भव्य समारोह में जिले भर से हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के जुटने की संभावना है।इस दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और वर्तमान राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए भविष्य की रणनीति तय करेंगे। स्थानीय पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इस मौके पर खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा (मधुर) पूर्व विधायक रामसरन , उपाध्यक्ष अजय शुक्ला व महासचिव कौशल गुप्ता और प्रभारी जोन लोहिया वाहिनी जिला सचिव अखिलेश वर्मा मौजूद रहेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments