नवागत प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने संभाला चार्ज, पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Sep 19, 2026 at 06:28 PM , 9खीरी टाउन खीरी।थाना खीरी में नए प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। चार्ज संभालते ही थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।इसी कड़ी में थाना खीरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कस्बा खीरी चौकी प्रभारी शुभम प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर पूर्व में हुई एक चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तत्परता दिखाते हुए एक शातिर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने बरामद हुए हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद किए गए आभूषणों के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।चोरी का खुलासा और आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से शुभम प्रताप सिंह चौकी प्रभारी कस्बा खीरी कांस्टेबल अंकित सिंह चौहान कांस्टेबल शुभम गंगवार कांस्टेबल जगदीश कुमार यादव नवागत थाना प्रभारी की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली है और पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी की सराहना की जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments