अतीक अहमद बाबा ने अवनीश कुमार की गुलपोशी कर दी भावभीनी विदाई नवागत थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मिश्रा का किया स्वागत
लखीमपुर खीरी Sep 19, 2026 at 06:27 PM , 8खीरी टाउन खीरी।थाना खीरी में शनिवार को थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह के विदाई समारोह का आयोजन भावुक माहौल में हुआ। कम समय के कार्यकाल में ही अपने सरल व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्य करने के अंदाज से उन्होंने क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।
समारोह में नगर पंचायत खीरी के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि फहीम अहमद के भाई अतीक अहमद ने थाना प्रभारी अवनीश कुमार की गुलपोशी कर उन्हें सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।वहीं नवागत थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मिश्रा का भी अतीक अहमद ने हार पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में एक ओर निवर्तमान थाना प्रभारी अवनीश कुमार के प्रति सम्मान और विदाई का भाव देखने को मिला, तो दूसरी ओर नवागत थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मिश्रा के स्वागत के साथ नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
पूरे आयोजन में आपसी सम्मान, सौहार्द और अपनत्व का खूबसूरत संदेश देखने को मिला।






_page-0001.jpg)
























Comments