कठीना नदी पुल के पास पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन, एसपी ख्याति गर्ग ने काटा फीता,

लखीमपुर खीरी , 6

हवन-पूजन के बाद हुआ शुभारंभ, 10 गांवों को मिलेगी सुरक्षा, मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर होगी सघन चेकिंग,
गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र अंतर्गत कठीना नदी पुल के निकट नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन शनिवार को पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने किया। दोपहर करीब दो बजे एसपी ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।

उद्घाटन से पूर्व चौकी परिसर के बरामदे में पंडित वारिज मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया। पूजन में थाना हैदराबाद प्रभारी महेश पाठक, थाना प्रभारी मझगई सुनील मलिक, प्रवीण सिंह, संदीप चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पत्रकारों व पुलिस स्टाफ के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई।

इस मौके पर थाना हैदराबाद प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना जगाने के उद्देश्य से इस सहायता केंद्र का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र से आसपास के करीब 10 गांवों की बेहतर निगरानी व अपराध रोकथाम में मदद मिलेगी।

इसके अलावा मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा सकेगी। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में भी यह केंद्र सहायक होगा।

कार्यक्रम में एडिशनल एसपी अमित कुमार राय, सीओ महक शर्मा, एसएसआई धर्मेंद्र यादव, अजान चौकी प्रभारी अशोक सिंह धर्मेन्द्र सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top