मोहम्मदी ब्लॉक में स्वास्थ्य मेले का सीएमओ ने किया निरीक्षण क्रिटिकल केयर ब्लॉक जल्द पूरा करने के निर्देश

लखीमपुर खीरी , 7

लखीमपुर-खीरी।सेवा संकल्प अभियान' के तहत शनिवार को मोहम्मदी ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य मेले का सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सीएमओ ने बताया कि मोहम्मदी, पसगवां, मितौली और गोला में इसी सप्ताह और बाकी ब्लॉकों में अगले दो सप्ताह में स्वास्थ्य मेले आयोजित होंगे।निरीक्षण के दौरान सीएचसी के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता से समझौता न करने और समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। यह ब्लॉक सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित मेडिकल देखभाल देने में मददगार होगा।मेले में निरीक्षण के समय तक 18 नए आयुष्मान कार्ड बने, 35 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग और 15 लोगों की परिवार नियोजन काउंसलिंग हुई। सीएमओ ने आयुष्मान लाभार्थियों के डेटा में माइनर करेक्शन को पोर्टल पर फीड कर मुख्यालय भेजने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के परिवारों के आयुष्मान कवरेज में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों का फॉलोअप कर ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग और टीबी लक्षण वालों की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक सचिन गुप्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top