राधाष्टमी पर हवन-पूजन भंडारे का आयोजन। गोला गोकर्णनाथ खीरी,

लखीमपुर खीरी , 5

कस्बे के कल्पेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में राधाष्टमी पर भक्तों ने राधा कृष्ण का पूजन-अर्चन कर भंडारे का आयोजन किया गया 
कस्बा में राधा अष्टमी पर राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कल्पेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में स्थापित राधा कृष्ण की प्रतिमा को नवीन वस्त्र  के साथ हवन पूजन अर्चन भक्तों ने किया। दोपहर काड़ी चावल का राधा रानी को भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर शिवकुमार पाण्डेय,वीरेश पाण्डेय, रामनिवास पाण्डेय, धीरेन्द्र पाण्डेय, हरीराम पाण्डेय, रामलखन, मुनेन्द्र पाण्डेय वीनीत पाण्डेय आदी भक्त मौजूद रहें।

Related Articles

Comments

Back to Top