जनता ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव को बताईं आम समस्याएं

लखीमपुर खीरी , 2

लखीमपुर-खीरी।
नगर पालिका परिषद, लखीमपुर-खीरी में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जलकल विभाग से संबंधित 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें श्री राकेश मिश्रा (सिकटिहा), श्री अनिल कुमार (पटेल नगर), श्री वेद प्रकाश वर्मा (पटेल नगर) तथा पुनः श्री अनिल कुमार (पटेल नगर) द्वारा पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत से संबंधित समस्याएं रखी गईं।

निर्माण विभाग से संबंधित 8 शिकायतों में श्री राकेश मिश्रा (सिकटिहा) द्वारा इंद्रपाल गुप्ता के मकान के निकट नाली मरम्मत, काशी नगर में नाली क्रॉस, उमाशंकर वर्मा के मकान के निकट नाली मरम्मत तथा वैभव मेडिकल के निकट क्रॉस बनवाने से संबंधित समस्याएं रखी गईं। अनिल कुमार (पटेल नगर) ने सड़क ऊंची कराने, अटल पार्क के निकट सड़क मरम्मत तथा क्रॉस बनवाने की मांग रखी। श्रीमती पूजा सिंह (शिव कॉलोनी) ने सड़क निर्माण से संबंधित समस्या प्रस्तुत की।

साफ-सफाई विभाग से संबंधित शिकायतों में कमाल अहमद (बेगम बाग शिवपुरी) एवं अनिल कुमार (पटेल नगर) द्वारा सफाई व्यवस्था से संबंधित समस्याएं रखी गईं।

लाइट विभाग में सूरज वर्मा (बरखेरवा) एवं अनिल कुमार (पटेल नगर) द्वारा लाइट मरम्मत से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत की गईं।

अध्यक्ष ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरणों की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर लेखाकार देवशीष मुखर्जी, जेई (सिविल) समरा सईद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुरारी लाल, निर्माण लिपिक यतेंद्र बहादुर, जलकल लिपिक अभय सक्सेना तथा सर्वेयर अमित सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top