*कार हादसे में मैकेनिक की मौत परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम।,*

लखीमपुर खीरी , 2

पलिया कलां खीरी सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के बमनगर गांव निवासी सुनील (बाइक मैकेनिक) की सोमवार रात महंगापुर में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। मंगलवार को जब सुनील का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

'पति ही एकमात्र सहारा थे, अब बच्चों को कैसे पालूं?'

मृतक की पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। पूनम ने बताया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं—एक 5 साल की बेटी और महज 15 दिन का मासूम बेटा। सुनील ही परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनके पास न तो कोई खेती की जमीन है और न ही कोई पक्की नौकरी। वह बाइक रिपेयरिंग का काम करके परिवार का पेट पालते थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने जीवनयापन का गहरा संकट खड़ा हो गया है।

*पूनम की मांग-हत्या का मुक़दमा दर्ज कर जेल भेजे,बच्चे परिवार की परवरिश के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एक एकड़ खेती दी जाए ।*

पूनम की मांग है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो परिवार के जीवनयापन के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक एकड़ खेती की जमीन मुआवजे के तौर पर दी जाए। परिजनों ने साफ किया कि मांग पूरी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और भारी आक्रोश का माहौल बना रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top