आमने-सामने हुई भिड़ंत में 10 वर्षीय छात्र समेत दो घायल
लखीमपुर खीरी Sep 15, 2026 at 06:34 PM , 0धौरहरा खीरी।
धौरहरा क्षेत्र में मंगलवार को मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 10 वर्षीय छात्र समेत दो लोग घायल हो गए।हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई।जबकि साइकिल सवार छात्र भी घायल हो गया।दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी धौरहरा पहुंचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्र को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार लोधनपुरवा मजरा घुरघुट्टा बुजुर्ग निवासी अजय (20) पुत्र मेवालाल (60) अपने पिता मेवालाल और मामा ओम प्रकाश (55) पुत्र मेवालाल निवासी कफारा के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जानवर के इलाज के सिलसिले में जा रहे थे।मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे।बताया जा रहा है कि बाइक चला रहे अजय ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
इसी दौरान दूसरी ओर से ग्राम हरसिंहपुर के गोसाईंपुरवा निवासी सरवन गिरी (10) पुत्र रामू गिरी साइकिल से जीआईसी धौरहरा में पढ़ने के लिए जा रहा था।रास्ते में दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर के बाद बाइक और साइकिल सवार सड़क पर जा गिरे।हादसे में अजय के सिर में गंभीर चोट आई।जबकि सरवन गिरी भी घायल हो गया।
हादसा होते ही आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी धौरहरा पहुंचाया। चिकित्सकों ने अजय का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं घायल छात्र सरवन गिरी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दुर्घटना में एक ही मोटरसाइकिल पर तीन लोगों के सवार होने और बाइक चालक के हेलमेट न लगाने की बात भी सामने आई है।






_page-0001.jpg)
























Comments