भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई
लखीमपुर खीरी Sep 15, 2026 at 06:35 PM , 0धौरहरा खीरी।
विकास खण्ड सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया।इसमें विधानसभा धौरहरा क्षेत्र के नगर,मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता की उपस्थिति में क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।जनसुनवाई के दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने बिजली,सड़क,विकास कार्यों समेत विभिन्न समस्याएं जिलाध्यक्ष के सामने रखीं।भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक-एक कर समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।बैठक में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा जिला स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।






_page-0001.jpg)
























Comments