हिंदी दिवस पर विद्यालय मे बालिकाओं द्वारा पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगित हुई

लखीमपुर खीरी , 1

पलिया कलां लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय के बालिकाओं द्वारा पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें सभी बालिकाओं ने भाग लिया।
        हिंदी दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार चौबे द्वारा हिंदी के महत्व को बताया गया कि हिंदी हमारी शान है हमारी पहचान है हिन्दी कशमीर से लेकर कन्याकुमारी तक बोली जाने वाली एक मात्र प्रमुख भाषा है,विदेश में भी हिंदी का पहचान है।
       इसके अलावा लखपति सिंह ने भी हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि हिंदी बोलो हिंदी जानो और हिंदी का मान बढाओ कार्यक्रम में सभी स्टाफ रामप्रकाश, सरोजनी, प्रियंका, रामदुलारी, रामशीष राम वार्डन मधु सिंह एवं सभी बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top