गणेश चतुर्थ पर जगह-जगह बैठाये गये विनायक श्रीगणेश जी और हुआ पूजन,
लखीमपुर खीरी Sep 13, 2026 at 04:32 PM , 2(विश्वकांत त्रिपाठी/केके शुक्ला)
पलिया कलां लखीमपुर खीरी।"गणेश उत्सव के उपलक्ष में पलिया के श्री राम जानकी ठाकुरद्वारा मंदिर में गणेश उत्सव पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े श्रद्धा विश्वास के साथ गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।
सोमवार प्रात 10:00 बजे विनायक श्रीगणेश जी स्टेशन रोड स्थित श्री रामलीला बालिका विद्यालय परिसर से सैकड़ो भक्तो की मौजूदगी में सुसज्जित वाहन में सवार होने से पूर्व श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष चौधरी तेज पाल सिंह और कमेटी के पदाधिकारियों के पंचोपचार पूजन अर्चन कर श्रद्धा और भक्ति के साथ शोभा यात्रा निकाल कर उत्सव स्थल श्री राम जानकी ठाकुरद्वारा मंदिर को निकाले गये जहा विधि विधान से ज्योतिर्विद आचार्य पंडित वेद प्रकाश मिश्रा व्यास जी व उनकी सात सदस्यी पुरोहित टीम ने षोडशोपचार पूजन कर गणेश उत्सव का शुभारंभ किया जिसका संयोजन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में किया गया। कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 सितंबर शनिवार को स्थानीय शारदा नदी में बाबा का विसर्जन करा रामलीला ग्राउंड में विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा भंडारे में नगर तथा क्षेत्र वासियों से पहुंचने की अपील की गई है।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में मुख्य यजमान अतीश गुप्ता, शिवमंगल गुप्ता,अस्वनी मिश्रा, श्रीराम लीला मेला कमेटी से उपाध्यक्ष गौरव बंसल,मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, परमेश्वर दयाल गुप्ता,मनोज मिश्र उमाशंकर मिश्र, समाज सेवी आलोक मिश्रा,रवी गुप्ता,व्यापार मंडल महामंत्री संदीप बंसल, श्री रामलीला बालिका इंटर कॉलेज प्रिंसिपल डा.निर्मला, मृदुला अस्थाना, निरंकार प्रसाद बरनवाल, राकेश मिश्रा,पवन अवस्थी,शेरा वर्मा, राकेश गुप्ता पप्पू, मास्टर राजेश गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता "डब्बू"कमलेश राय, राजेश कोहली, सहित सैकड़ों नगर व क्षेत्र वासी तथा आगें-आगे कथा व्यास पंडित दीपक शास्त्री अपनी पांच सदस्य टीम श्रीमद् भागवत पुराण सहित शोभायात्रा रहे वहीं यात्रा में प्रमुख रूप से तेज महिंद्रा सरस्वती विद्यालय आचार्य वीरेंद्र बाजपेयी के निर्देशन में बालक बैण्ड टीम, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज बैण्ड,एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजन के छात्र टीम, स्काउट गाइड सहित नगर के गणमान्य नागरिक,जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अरविंद गुप्ता, नगर मंत्री विजय गुप्ता,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा,गौरव गुप्ता, राजेश भारतीय,दीपक तलवार, रवी गुप्ता, आशीष अग्निहोत्री, विशाल अवस्थी,सक्षम शुक्ला, अशोक कुमार गुप्ता,"आचार्य पंडित वेद प्रकाश मिश्रा व्यास जी" ने बताया पुराणों के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को विघ्नविनाशक श्री गणेश जी का जन्म हुआ था, मध्य तथा पूर्वी भारत में गणेश चतुर्थी पर सनातनी हिन्दू धर्म में श्रीगणेशजी की पूजा प्रत्येक पक्ष की चौथ की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर श्रीगणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है, लेकिन मध्य तथा पूर्वी भारत में विसर्जन की प्रथा नहीं थी, विसर्जन की प्रथा पुणे और महाराष्ट्र के कलचर की मानी जाती है, भाद्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को प्रतिमा स्थापित कर षोडशोपचार(सोलह तरह) से प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते है। कहीं -कही नौ दिन बाद गाजो बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को किसी तालाब,नदी, महासागर इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है। गणेशजी को लंबोदर के नाम से भी जाना जाता है। विनायक विघ्नहर्ता श्री गणेश जी माता पार्वती और शिव की संतान हैं ऐसा पुराणों में वर्णित है तथा सनातनिक परंपरा में गणेश महाराज को प्रथम पूज्य बताया गया है गणेश बुद्धि के दाता कह जाते है, प्राय सभी प्रकार की पूजाएं पृथ्वी पूजन तथा गणेश पूजन से ही प्रारंभ की जाती हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments