17 सितम्बर को भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 2

लखीमपुर-खीरी, 13 सितंबर।   मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती सुबह 8 बजे से सायंकाल 5 बजे तक सदर ब्लॉक लखीमपुर के सभागार में धूमधाम से मनाई जाएगी।  समारोह में भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्त्रियों, 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्मा, 14 करोड़ किसानों, भारत के 35 लाख ग्राम पंचायत सदस्यों, युवा व वृद्ध अधिवक्ता, युवा व वृद्ध पत्रकारों, खुदरा व्यापारियों, अतिपिछड़े, अतिदलितों ऐसी 50 जातियों के लोग जो भारत में अलग थलग पड़े हैं विश्वकर्मा समाज के बढ़ई, लोहार, सुनार, ठठेरा शिल्पियों, पुताई रंगाई राजगीर मिस्त्रियों की दीनदशा पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिन के 2 बजे  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट, राज्य सभा अध्यक्ष भारत सरकार नई दिल्ली,  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नई दिल्ली,  राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा जाएगा।  समारोह में अतिथि के रूप में जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, पूर्व भाजपा अध्यक्ष शरद बाजपेई, विधायक योगेश वर्मा, विधायक अमन गिरी, विधायक शशांक वर्मा, रोमी साहनी, उत्कर्ष वर्मा सांसद खीरी, विनोद कुमार अवस्थी विधायक, विजय शुक्ला रिंकू अध्यक्ष नगर पालिका गोला, सुरजन लाल वर्मा पूर्व राज्यमंत्री, रवि प्रकाश वर्मा पूर्व सांसद, प्रहलाद पटेल जिला अध्यक्ष खीरी, रामपाल सिंह जिला अध्यक्ष सपा व कई दलों के नेता व अधिकारी, पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया गया है तथा समारोह में मजदूर मिस्त्रियों विश्वकर्माओ किसानों से अपील कर बड़ी संख्या में समय से उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।  विश्वकर्मा जयंती समारोह में भंडारे का भी आयोजन किया गया है सुबह  8 बजे से  10 बजे तक भगवान विश्वकर्मा का हवन पूजन, 11 बजे से 12 बजे तक प्रसाद वितरण, 12 बजे से अतिथिगणों का आगमन 2 बजे तक विचार विमर्श किया जाएगा।  भारत की ठेकेदारी प्रथा भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्त्रियों की सभी विभागों में पोस्टिंग कराने, भारत की सभी पंचायतों और नगरों में हाईवे रोड बनवाने, भारत की सभी ग्राम पंचायतों एवं मजरे को बस सुविधा से  जोड़ा जाए। पूरे भारत की अवधि एक हजार की आबादी पर 2 सफाईकर्मी, पोस्टिंग की जाए एवं ग्राम पंचायतों में माली किस्म के लोगों की पोस्टिंग कराने, भारत की सभी ग्राम पंचायतों में न्यायालय बनाने की माँग का ज्ञापन 2 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top