23 तक चलेगा पूर्णागिरि दरबार में पलिया वालों का भंडारा रुकने की पूर्ण सुसज्जित व्यवस्था

लखीमपुर खीरी , 1

पलियाकलां/चम्पावत। उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के त्रिकूट पर्वत  स्थित प्रमुख देवी पीठ माता पूर्णागिरि दरबार में कृष्ण कुमार "गोपी", पलिया वालों के सहयोग से 19 में विशाल भंडारे का आयोजन सोमवार 19 सितंबर से शनिवार 23 सितंबर तक कराया जा रहा है भंडारा स्थल पर पलिया वालों के सहयोग से रहने खाने पूजन करने की संपूर्ण व्यवस्था नि:शुल्क कराई जा रही है।
           सोमवार सुबह 8:00 पीठ के प्रवेशद्वार काली मंदिर के निकट कन्या पूजन कर विधि विधान से माता पूर्णागिरि धाम में 10 दिवसीय भंडारे का शुभारंभ कराया गया, सर्वप्रथम माता के भोगोपरान्त कन्या भोज से शुरू हुआ देर शाम तक मां की इच्छा तक चलता रहा। इस दौरान भंडारा संयोजक कृष्ण कुमार दिवाकर गोपी", अमित गुप्ता, पप्पू गुप्ता, आचार्य सोमेश माधव, मोहित गुप्ता, अतुल कुमार, मनीष तिवारी, सोलह सदस्यी भंडारी टीम तमाम श्रद्धालु भक्तगण तथा दर्शनाथी गण मौजूद रहे। मौजूद लोगों ने माता का भंडारा ग्रहण कर अपने जीवन को निहाल किया।

Related Articles

Comments

Back to Top