शातिर मनबढ़ युवक को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल किया

लखीमपुर खीरी , 2

धौरहरा खीरी।
शनिवार देर रात कस्बा धौरहरा में एक शातिर मनबढ़ युवक को कुछ लोगों द्वारा चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने स्थलीय निरीक्षण किया व परिजनों की तहरीर पर कस्बे के चार नामजद युवको के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत धौरहरा में शनिवार देर रात कुछ कस्बे के मनबढ़ युवकों ने कस्बा निवासी नितेश बारी पुत्र सुरेश निवासी कोरियाना को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सीएचसी धौरहरा व जिला मुख्यालय भेजा गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।मामले की जानकारी पाकर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम व क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने निरीक्षण करके अधीनस्थों को निर्देशित किया।सूत्रों के मुताबिक समाचार प्रेषण तक घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा।
 प्रभारी निरीक्षक धौरहरा दिनेश शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कस्बे के चार नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू हो गई।

Related Articles

Comments

Back to Top