नाले में मगरमच्छ ने महिला को खींचा इलाके में मगरमच्छों की दहशत

लखीमपुर खीरी , 2

धौरहरा खीरी। 
कोतवाली क्षेत्र के गांव कफारा निवासी महिला शनिवार को बुढ़िया नाला के निकट खेत में भरे पानी मे बैठे मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर उसे नाले में खींच ले गया। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के साथ पड़ोसी उसे खोजने निकले पर पता नहीं चल सका,रविवार सुबह नाले के पास खेत में उसके कपड़े और सब्जी भरा झोला और कुछ मांस का टुकड़ा मिला। जिससे ग्रामीणों का अंदेशा है कि नाला में रह रहे मगरमच्छ खींच ले गया। 
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टपरी कफारा निवासी गंगा देवी (55) गुड्डू कोरी 
शनिवार बाजार छह बजे कफारा की साप्ताहिक बाजार से सब्जी आदि कि खरीदारी करके लौट रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक महिला खेतों में भरे पानी से गुजर रही थी, इसी दौरान मगरमच्छ ने उसपर हमला कर उसे दबोच दिया और गहरे नाले में चला गया। 
ग्रामीणों के मुताबिक बुढ़िया नाले में काफी मगरमच्छ है जो आए दिन कुत्ते,बंदर,बकरी आदि का शिकार करते रहते हैं।सूचना पर एसडीएम राशि कृष्णा,सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह,वन क्षेत्राधिकारी अशोक श्रीवास्तव,प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पहुंचे और मौके पर मृतक महिला के कपड़े और मांस का टुकड़ा कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है।

Related Articles

Comments

Back to Top