साहसिक यात्रा एवं पैदल मार्च कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी Sep 13, 2026 at 06:22 PM , 1धौरहरा खीरी।
रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय धौरहरा के तत्वावधान में महाविद्यालयों युवाओं एवं स्वयंसेवकों द्वारा साहसिक यात्रा एवं पैदल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साहसिक यात्रा का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन,साहस,राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं नेतृत्व की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ पैदल मार्च में भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं को समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने तथा अपने जीवन में अनुशासन एवं सेवा-भाव को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साहसिक यात्रा एवं पैदल मार्च कार्यक्रम के साथ धार्मिक स्थलो पर झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments