तेंदुए ने बकरी को बनाया शिकार, दहशत
लखीमपुर खीरी Sep 13, 2026 at 06:20 PM , 2निघासन, लखीमपुर-खीरी। उत्तर निघासन वन रेंज के नौरंगाबाद फार्म में शनिवार रात तेंदुए ने घर के बाहर बंधे बछड़े को अपना शिकार बना लिया। नौरंगाबाद फार्म निवासी सुखदेव सिंह उर्फ लाडी के घर के बाहर बंधे बछड़े पर रात करीब 9 बजे तेंदुए ने हमला कर उसे खींचकर मार डाला। इससे पहले भी तेंदुआ गांव के पास एक और बछड़े को मार चुका है।इसी रात किशन नगर में भी तेंदुआ घर में घुस आया। रात 2 बजे गणेश की पत्नी बुधनी की बकरियां अचानक आवाज करने लगीं। बाहर आकर देखा तो तेंदुआ एक बकरी को उठाकर ले जा रहा था। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए, लेकिन तब तक तेंदुआ भाग चुका था। लगातार हुई दो घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने रात जागकर बिताई।सूचना पर रविवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नौरंगाबाद फार्म में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बछड़े और बकरी को तेंदुए ने निवाला बनाया है। वन विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है, वहीं ग्रामीणों ने जल्द तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments