सनसाइन हॉस्पिटल नें धिरावां में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प, पीड़ित जन की सेवा ही धर्म- डॉ कौशल वर्मा,

लखीमपुर खीरी , 1

गोला गोकर्णनाथ खीरी, स्वास्थ्य सुविधाओं से बंचित जरूरत मंद लोगों को गांव स्तर पर स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से ब्लाक कुंभी के ग्राम धिरावां में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक  आर्थोपेडिक सर्जन एवं भाजपा नेता डॉ कौशल नें किया है। जिसमें डॉक्टर संजय  एमबीबीएस,जनरल मेडिसिन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ ,प्रभात वर्मा,साक्षी कश्यप,प्रमोद कुमार, देवेश कुमार,राजेश वर्मा प्रमुख से मौजूद रहे। कैंप में 200 से अधिक जरूरतमंद मरीजों नें निःशुल्क जांच व दवाएं प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ उठाया है। हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा की जांच, आर,बी,एस जांच, न्यूरोपैथी जांच, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क की गई हैं। डॉक्टर कौशल वर्मा ने बताया कि जरूरतमंद पीड़ित मानव की सेवा ही उनका धर्म है। हॉस्पिटल की तरफ से लखीमपुर सीतापुर पीलीभीत बरेली जनपदों में सैकड़ो निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाए जा चुके हैं। यह आयोजन वर्षों से अनवरत जारी है।जिनमें हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ पा चुके हैं। वहीं कई जरूरतमंदों को विभिन्न प्रकार के विकलांग उपकरण भी निःशुल्क दिए जा चुके हैं।इसके अलावा प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना,बच्चों नगदी एवं पाठ्य सामग्री देना,गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद एवं उपहार देना।आपदा व अग्निपीड़ितों को मदद पहचाना उनका सेवा मिशन बना चुका है।

बाढ़ पीड़ितों के बने मसीहा,

बरसात के दिनों में कुछ ही दिन पहले शारदा नदी के कटान से बेघर हुए कई गांव के बाढ़ पीड़ितों के लिए भी डॉक्टर मसीहा बनकर पहुच चुके हैं। डॉक्टर की तरफ से बेचे पुरवा, गुलरी पुरवा, बंधा आदि जगहों पर शरणार्थियों की तरह बसे पीड़ितों को नाव के जरिए राशन किट,दवाएं,पूड़ी सब्जी के भंडारे की सुविधा उपलब्ध करा चुके हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top