तेंदुए का हमला, युवक गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी , 8

निघासन खीरी। सहतेपुरवा निवासी चंद्रिका प्रसाद पर केले के खेत में घास काटने के दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह तेंदुए को भगाया और घायल को निघासन सीएचसी पहुंचाया।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया। रेंजर मोबिन आरिफ ने बताया कि घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से खेतों के आसपास गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top