राजाजीपुरम में मौत को दावत दे रहे लटकते बिजली के तार, हादसे की आशंका

लखीमपुर खीरी , 8

लखीमपुर खीरी ।शहर के नंबर एक पावर हाउस क्षेत्र के राजाजीपुरम मोहल्ले में विद्युत विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। मोहल्ले में जगह-जगह बिजली के तार जमीन से कुछ ही फुट ऊपर झूल रहे हैं। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग कानों में तेल डाले बैठा है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इन लटकते तारों के नीचे से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गुजरते हैं। इस समय क्षेत्र में जबरदस्त बारिश हो रही है, ऐसे में तारों से सड़क पर करंट उतरने और बड़ा हादसा होने की आशंका कई गुना बढ़ गई है। जलभराव के बीच खुले में लटक रहे तार किसी भी वक्त जानलेवा साबित हो सकते हैं।
मोहल्ले के मुनींद्र कुमार, राजेश यादव, शैलेंद्र भार्गव, संदीप श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, राकेश वर्मा और अमन शुक्ला ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते तारों को दुरुस्त नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि तत्काल टीम भेजकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top