जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न,
लखीमपुर खीरी Sep 12, 2026 at 06:25 PM , 5गोला गोकर्णनाथ खीरी,
माध्यमिक विद्यालयी जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में जिला विद्यालय निरीक्षक खीरी विनोद कुमार मिश्रा के आदेश के अनुपालन में एवं क्रीड़ा सचिव रामकिशोर सैनी के दिशा निर्देशन में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज के संयोजन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद के विभिन्न विद्यालय से आए खिलाड़ियों के परिचय के साथ हुआ क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया ताइक्वांडो प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में तीनों आयु वर्गों में संपन्न हुई जिसमें बालिका वर्ग में अण्डर- 14 में 33 किलोग्राम वर्ग में वर्षा 36 किलोग्राम वर्ग में किरण और 45 किलोग्राम वर्ग में अनुष्का जायसवाल विजेता रही तथा अंडर-17 में लवी मिश्रा 53 किलोग्राम वर्ग में विजेता बनी और अंडर-19 में 44 किलोग्राम वर्ग में पूर्ति देवी तथा 50 किलोग्राम वर्ग में संध्या ने विजय हासिल की इसी प्रकार बालक वर्ग में 39 किलोग्राम वर्ग में तक्षत 42 किलोग्राम वर्ग में सफीकुल रहमान 55 किलोग्राम वर्ग में अनुराग और 58 किलोग्राम वर्ग में इकराम विजेता बने प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में सरोज कुमार वर्मा, सुमित कुमार यादव, कपिल वर्मा और जसमती देवी मौजूद रही । प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रागिनी, अरविंद कुमार राज और कदीर अहमद का योगदान सराहनीय रहा। अंत में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया और मंडलीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा नियमित अभ्यास और अनुशासन सफलता की कुंजी है इसे अपनाकर आप किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु लखपत भारती, डॉ अनिल कुमार, ओम प्रकाश यादव, अशोक कुमार वर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments