पूर्णागिरि धाम निकट काली मंदिर 19 वां भंडारा 14 से 23 सितंबर तक
लखीमपुर खीरी Sep 12, 2026 at 05:30 PM , 23 पलिया कलां लखीमपुर खीरी। माता पूर्णागिरि धाम में 19वां भण्डारा गणेश चतुर्थी 14 से 23 सितंबर तक, कृष्ण कुमार गोपी पलिया वाले के संयोजन में 16 सदस्यी टीम दरबार को रवाना गणेश चतुर्थी को गणेश पूजन कन्याभोज से भण्डारे का शुभारंभ।
विगत 18 वर्षों से कृष्ण कुमार दिवाकर "गोपी"के संयोजन में इस बार पलिया वालों की तरफ से19वें विशाल भण्डारे का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से पूर्व निर्धारित स्थान काली माता मंदिर के निकट पैदल चढा़ई गेट पर कराया जा रहा है।
शनिवार को दो पी कपूर सहित छोटी गाड़ियों से भंडारा सयोजक कृष्ण कुमार गोपी के निर्देशन में 16 सदस्य टीम रसद सामग्री तथा सम्पूर्ण व्यवस्था सहित त्रिकूट पर्वत श्रेणी स्थिति माता पूर्णागिरि दरबार रवाना होने से पूर्व श्रीपीठ में दर्शन पूजन कर नगर के देवस्थानों में शीश नवा कर रवाना हुई।
उत्तराखंड के टनकपुर (चम्पावत) स्थिति पूर्णगिरि मंदिर को मुख्य रूप से भंडारा सयोजक
कृष्ण कुमार दिवाकर "गोपी", संजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता,सोनू लाला, अमित कुमार गुप्ता, बालाजी कैटर्स अमित कारीगार सहित सोलह सदस्यी टीम का चंदन -बन्दन कर विदा किया।
इस दौरान विदा करने वालों में मुख्य रूप से पत्रकार विकास दीक्षित,विशंभर गुप्ता,यूवा भाजपा नेता रवी गुप्ता,एडवोकेट गगन मिश्रा, सुनीत पांडे ,"टकू", धनेंद्र शुक्ला,अमित गुप्ता,राजकिशोर पांडे "राजू", शेरावर्मा,पंडित अभिषेक माधव मिश्र, विश्वकांत त्रिपाठी,विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments