*12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह से निपटेंगे हजारों मामले*

लखीमपुर खीरी , 5

लखीमपुर-खीरी, 10 सितंबर। मा.राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमार सिंह के निर्देशन में 12 सितंबर, द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय लखीमपुर-खीरी एवं तहसील स्तर पर किया जाएगा।

अपर जिला जज/नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अम्बरीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात, लघु आपराधिक, नगर पालिका, बैंक, धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम, विद्युत एवं जल विवाद, राजस्व, पारिवारिक, व्यवहारिक एवं उत्तराधिकार संबंधी वादों सहित अन्य प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने समस्त वादकारियों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं तथा लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Comments

Back to Top