सुयश शुक्ला का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन पहली बार में ही जूनियर उत्तीर्ण की परीक्षा
लखीमपुर खीरी Sep 10, 2026 at 08:30 PM , 10धौरहरा खीरी।
धौरहरा तहसील के खेशवाही गांव के रहने वाले मध्यम परिवार के होनहार सुयश शुक्ला ने अपनी मेहनत,लगन और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है।सुयश का UPSSSC में जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है।उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिजनों,रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुयश शुक्ला ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक का सफर मेहनत के साथ तय किया।उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई ज्ञान भारती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अभयपुर से पूरी की।इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।इसके बाद लखीमपुर से ही स्नातक की पढ़ाई पूरी की।स्नातक के बाद सुयश ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज का रुख किया।वहीं रहकर उन्होंने सिविल सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की।वर्ष 2023 में उन्होंने जूनियर असिस्टेंट पद की परीक्षा का फॉर्म भरा और पहली ही कोशिश में परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।अब जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन होने से उनकी मेहनत को एक और बड़ी सफलता मिली है।दो बहनों अनामिका,और नम्रता में सबसे बड़े हैं सुयश माता कीर्तनी शुक्ला जो कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।सुयश शुक्ला अपने परिवार में दो बहनों के बीच सबसे बड़े हैं।उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।परिजनों का कहना है कि सुयश शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहे हैं।उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत की,जिसका परिणाम आज सबके सामने है।माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय सुयश शुक्ला ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता मदन मोहन शुक्ला (शास्त्री जी),माता कीर्तनी शुक्ला, बाबा रामसनेही शुक्ला,दादी गोदावरी शुक्ला चाचा पत्रकार सदन शुक्ला तथा अपने गुरुजनों को दिया।उन्होंने कहा कि परिवार के आशीर्वाद,गुरुजनों के मार्गदर्शन और स्वयं की मेहनत ने उन्हें सफलता की राह दिखाई।उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।






_page-0001.jpg)
























Comments