मितौली में कृष्ण जन्मोत्सव पर धार्मिक झांकियों की धूम, पूर्व विधायक सुनील लाला ने किया शुभारंभ
लखीमपुर खीरी Sep 10, 2026 at 06:19 PM , 8मितौली खीरी। क़स्बा मितौली स्थित फदाली कस्यप के आवास के निकट शिव मंदिर प्रांगण में कृष्ण जन्म के सुभ अवसर पर गोलू सांवरिया झांकी ग्रुप सीतापुर के द्वारा भजन धार्मिक झांकियों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कस्ता विधायक सुनील कुमार लाला द्वारा झांकी मंच का फीता काट कर प्रथम पूजनीय देवताओं में अग्रणी भगवान गणेश की झांकी का पूजन आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर स्वागतअभिनंदन किया गया।म्यूजिकल झांकी ग्रुप के द्वारा भगवान कृष्ण व महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित धार्मिक झांकियां दिखाई गई झांकी प्रस्तुति के दौरान श्रद्धा आस्था भक्ति का माहौल बना रहा दर्शक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर देर रात्रि तक झूमते रहे भक्तों ने श्रद्धा के जयकारों से परिसर गूंजता रहा लोगों ने महापुरुषों की झांकियों पर पुष्प वर्षा की मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा जब जब अत्याचार बढ़ा तब तब भगवान ने मानव अवतार लेकर राक्षसों अत्याचारियों, पापियों का अन्त कर मुक्ती दिलायी धार्मिक आयोजनों से समाज परिवार में धार्मिक वातावरण के साथ सान्ति एकता भाईचारा मजबूत होता हैं शुभारंभ के अवसर पर प्रमोद तिवारी, रोहित सोनी, प्रकाश वर्मा, फदाली कस्यप, महबूब अली, शशिकान्त सुक्ल उर्फ भोलू , अंशुल कटियार, सरद कस्यप,संचित सोनी, अमित कटियार, हर्षित कटियार, सुमित तिवारी, शाहित क्षेत्र के सम्मानित माताएं बहने मौजूद रहीं।






_page-0001.jpg)
























Comments