नवोदय कला उत्सव में 425 प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग 25 जवाहर नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन, पेंटिंग, मूर्तिकला और क्राफ्ट में दी प्रस्तुतियां

लखीमपुर खीरी , 8

मितौली-खीरी। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित कला उत्सव-2026 के अंतर्गत संकुल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में किया गया। लखनऊ संभाग के लखनऊ संकुल (ए) के अंतर्गत आने वाले 25 जवाहर नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता में करीब 425 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में एकल गायन, शास्त्रीय गायन, एकल अवनद्ध वाद्य, एकल सुषिर वाद्य, तंत्र वाद्य एवं समूह गायन सहित विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा कला प्रतियोगिता के अंतर्गत 2डी पेंटिंग, 3डी मूर्तिकला तथा खिलौना एवं क्राफ्ट में भी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मितौली संतदास पवार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कला विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य आरके सिंह, सतीश प्रसाद, डॉ. अरविंद पाण्डेय, संगीत शिक्षक प्रीति पाठक, वाईके प्रसाद, इमरान, समर, अनिल सिंह, अजित सिंह, अजय सिंह, अनुपमा साहू, बृजेन्द्र कुमार, अनूप मिश्रा, मांसी सिंह, अतुल मिश्रा सहित लखीमपुर से पहुंचे संगीत एवं कला के निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। इसके साथ ही 25 विद्यालयों से आए अनुरक्षक, नवोदय विद्यालय मितौली का समस्त स्टाफ एवं बोर्ड कक्षा के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन 11 सितंबर 2026 को भी जारी रहेगा। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top