*ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय का औचक निरीक्षण* *देवीपाटन गोण्डा आर0टी0ओ0 द्वारा किया गया औचक निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी Sep 09, 2026 at 05:59 PM , 0*परिवहन आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी। 09 सितम्बर 2026।
परिवहन आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में आज दिनांक 09-09-2026 को श्री राजेश कुमार मौर्या सम्भागीय परिवहन अधिकारी देवीपाटन गोण्डा द्वारा अधोहस्ताक्षरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कार्यालय में यात्री/मालकर अधिकारी, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले तथा सारथी के कार्मिक भी उपस्थित मिले सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा कार्यालय में साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था का मुआयना किया गया तथा उक्त के अतिरिक्त महोदय द्वारा प्रत्येक पटल पर स्वंय पहुँचकर कार्यालय के पटल सहायको से कार्यो के विषय में संवाद किया गया तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे जानकारी ली गयी तथा पत्रवालियों का भी निरीक्षण किया गया एवं कार्यालय स्थित सभी रिकार्ड रुम का निरीक्षण किया गया जिसके दौरान रिकार्ड रुम की पत्रावलियां व्यवस्थित मिली। कार्यालय परिसर में खडी निरुद्ध वाहनों के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि 45 दिन से अधिक पुरानी निरुद्ध वाहनो की तत्काल निलामी करायी जाए। उक्त के उपरान्त महोदय द्वारा कार्यालय में संचालित सी0सी0टी0वी0 कैमरो की भी जांच की गयी कार्यालय में सभी सी0सी0टी0वी0 पूर्ण रुप संचालिय पाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उक्त के अतिरिक्त महोदय द्वारा कार्यालय में आयी हुई जनता से समस्त सम्बन्धित कार्यो के बारे में जानकारी ली गयी तथा वार्ता के दौरान समस्त जनता के कार्यो में संतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय में आने वाली जनता का समय पर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
*सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा सनसाइन प्रत्यायन चालन केन्द्र(ए0डी0टी0सी0) का भी निरीक्षण किया गया।*
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री एस0बी0 पाण्डेय ने बताया कि ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय के निरीक्षण उपरान्त महोदय द्वारा सनसाइन प्रत्यायन चालन केन्द्र(ए0डी0टी0सी0) का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा ए0डी0टी0सी कार्यालय में आवेदको की उपस्थित पंजिका की जांच की गयी तथा वहां उपस्थित आवेदको द्वारा अपने समक्ष चालको का परीक्षण लिया गया। जिसके उपरान्त महोदय द्वारा कम्प्यूटर में अनुरक्षित पुरानी परीक्षण की वीडियो की भी जांच की गयी तथा वर्कशाप एवं संचालित कक्षाओं में जाकर भी पूछताछ की गयी एवं सेमुलेटर मशीन की गहनता से जांच की गयी। महोदय द्वारा उक्त कार्यवाही से संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य इसी प्रकार करने हेतु निर्देशित करते हुए निरीक्षण समाप्त किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments