नाव पर बैठे युवक को घड़ियाल ने गहरे पानी में खींचा,तलाश जारी

लखीमपुर खीरी , 0

धौरहरा खीरी।
रमियाबेहड़ क्षेत्र की पंचायत सुजानपुर के एक गांव में दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के पास घाघरा नदी में किनारे पर बंधे नाव पर बैठे युवक को घड़ियाल गहरे पानी में खीच ले गया,घटना से परिजनों में कोहराम मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 
जानकारी के मुताबिक सुजानपुर पंचायत के गांव मझरा निवासी नीरज भार्गव पुत्र तेजी 24 वर्ष दोपहर करीब डेढ़ बजे भोजन करने के पश्चात् घर के पड़ोस में  घाघरा नदी के किनारे पर ग्रामीणों की नाव लगी थी उस पर बैठ कर आराम करने लगा,तभी अचानक पानी से निकला घड़ियाल झपट्टा मारते हुए गहरे पानी में खीच ले गया। नीरज के चीखने की आवाज सुनकर घर से निकले परिजनों ने घड़ियाल को ले जाते देख जोर जोर से चीख चीख कर रोने लगे। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों का ताता लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पढ़ुआ पुलिस एसआई अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राजेंद्र गंगवार, कांस्टेबल यसपाल,प्रकाश दिवेदी , श्रीकांत ने स्थित को नियंत्रित करते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों के मुताबिक नीरज परिवार में अकेला कमाने वाला शख्स था, कृषि योग्य जमीन घाघरा कटान में एक दशक पूर्व ही नदी में शमा चुकी है,मजदूरी करके परिवार का खर्चा चलाता था। नीरज की दो भाईयों में सबसे बड़ा था,एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल वही घटना की सूचना से  गांव में मातम पसर गया। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top